दक्षिण कोरिया: ‘खानून’ तूफान की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
11-Aug-2023 11:14 AM 7049
सोल, 11 अगस्त (संवाददाता) दक्षिण कोरिया में इस साल के छठे चक्रवाती तूफान ‘खानून’ की चपेट में आने से गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक लापता हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय आपदा और सुरक्षा प्रतिवाद मुख्यालय के अनुसार ‘खानून’ कल सुबह देश के दक्षिणपूर्वी तट पर पहुंचा, जिससे पूरे देश में भारी बारिश और तूफानी हवाएं चलीं। उष्णकटिबंधीय तूफान स्थानीय समयानुसार, सुबह करीब तीन बजे तक लगभग 16 घंटे तक देश में दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ता हुआ देश से बाहर चला गया। दक्षिण-पूर्वी शहर डेगू में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति (67) की मृत्यु हो गयी। इसके अलावा, एक और व्यक्ति कल बाढ़ में बह जाने से लापता हो गया। गौरतलब है कि खानून तूफान के कारण, देश भर में करीब 361 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, कुल 46,484 घरों में बिजली आपूर्ति ठप थी। अब 98.4 प्रतिशत घरों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। तूफान के कारण 15,862 लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था, इनमें से 9,741 लोग घर लौट आए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^