डल झील में पांच हाउसबोट , लकड़ी से बने आवास जलकर खाक
11-Nov-2023 07:10 PM 8407
श्रीनगर 11 नवंबर (संवाददाता) जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डल झील में शनिवार को कम से कम पांच हाउसबोट और 10 से अधिक लकड़ी से बने आवासों में आग लग गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह पांच बजे डल झील में घाट नंबर 9 के पास एक हाउसबोट में आग लग गयी और आसपास के अन्य हाउसबोट तथा अन्य लकड़ी के आवासीय ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए रिवर स्टेशन नेहरू पार्क, बटमालू और गावकदल से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गयी। घटना में किसी को चोट नहीं आयी है। आग लगने से करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^