दलाई लामा ने इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई
25-Aug-2023 09:17 AM 1435
धर्मशाला, 24 अगस्त (संवाददाता) तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने गुरुवार को भारत के चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। श्री दलाई लामा ने एक बयान में कहा, “चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत के उन लोगों के लिए एक श्रद्धांजलि है जिन्होंने प्राचीन काल से वैज्ञानिक विकास पर अपना ध्यान समर्पित किया है।” उन्होंने कहा, “मैं इसरो प्रमुख और उनकी टीम की उनके समर्पण के लिए सराहना करना चाहूंगा जिसने मिशन को संभव बनाया है। उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी परिपक्वता का प्रदर्शन किया है।” बयान में आध्यात्मिक नेता के हवाले से कहा गया है। खुद को भारत का सबसे लंबे समय तक रहने वाला अतिथि बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं इस महान जीत पर खुश हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^