दलित पिछड़ों के आरक्षित पद खत्म कर रही है भाजपा सरकार: अखिलेश
06-Feb-2023 08:56 PM 4508
लखनऊ 06 फरवरी (संवाददाता) जातीय जनगणना की जरूरत को दोहराते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार लगातार पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा कर रही है और एक साजिश के तहत पिछड़ों, दलितों के आरक्षित पद खत्म कर रही है। श्री यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा के कार्यकाल में आरक्षण को खत्म करने के लिए रणनीति के तहत निजीकरण को बढ़ाया दिया जा रहा है। सरकारी विभागों में जो नौकरियां और भर्तियां निकलती है उनमें भी पिछड़ों और दलितों की कोई न कोई कारण बताकर भर्ती नही की जा रही है। बाद में सरकार इन खाली पदों पर अपने चहेताें की भर्तियां कर लेती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^