डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग, बचाव कार्य प्रारंभ
27-Dec-2023 10:54 PM 8211
गुना, 27 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के गुना जिले के बजरंगदल क्षेत्र में आज रात डंपर की टक्कर के बाद यात्री बस में आग लग गयी। इस वजह से बस में सवार यात्रियों को बचाने का कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया गया। प्रारंभिक सूचना के हवाले से पुलिस ने बताया कि बस में कितने यात्री सवार थे, इस संबंध में तत्काल पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर दमकल वाहन और पुलिस कर्मचारियों ने पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से बचाव कार्य प्रारंभ किया। घायल यात्रियों के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^