द्रौपदी मुर्मू को पटेल और शिवराज ने दी विदायी
03-Aug-2023 06:13 PM 5563
भोपाल, 03 अगस्त (संवाददाता) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को नई दिल्ली वापसी पर आज यहां राजा भोज विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदाई दी। श्रीमती मुर्मू आज एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आई थीं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को विमानतल पर राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान श्री कृष्ण और राधा की अष्टधातु की प्रतिमा स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट की। इस मौके पर महापौर मालती राय, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने भारतीय सेना के विमान से लगभग साढ़े 4 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^