दीक्षित के चुनाव में उतरने से केजरीवाल को सता रहा है हारने का डर: यादव
28-Dec-2024 09:35 PM 1849
नयी दिल्ली, 28 दिसंबर, (संवाददाता) दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को सत्ता जाने का अहसास हो गया है और इसके साथ ही पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के चुनावी समर में उतरने के बाद उन्हें नयी दिल्ली विधानसभा से खुद को हारने का डर भी सता रहा है। श्री यादव ने शनिवार को कहा कि श्री केजरीवाल श्री दीक्षित आवास के पास पंजाब पुलिस अधिकारियों को खुफिया तरीके से तैनात करने, पंजाब से नकदी लाने और महिला सम्मान की आड़ में व्यक्तिगत जानकारी के फर्जी तरीके से संग्रहीत करने का काम कर रहे हैं, जिसकी शिकायत कांग्रेस उम्मीदवार ने उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना से लिखित रूप में की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^