दीपिका पादुकोण ने शेयर की भूटान ट्रिप की फोटो
16-Apr-2023 01:39 PM 8489
मुंबई, 16 अप्रैल (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी भूटान ट्रिप की फोटो शेयर की है।दीपिका पादुकोण भूटान की शॉर्ट ट्रिप पर गई थीं। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप से फोटो शेयर की हैं। ट्रिप के दौरान दीपिका भरे जंगल के बीच चट्टान पर बैठी हुई नजर आईं। दीपिका ने ट्रिप से शेयर की लगभग सभी फोटो में कैप्शन में ‘लैंड ऑफ द ड्रैगन’ लिखा है। इस शॉर्ट टूर में दीपिका ने नेचर की कई फोटो क्लिक कर शेयर की हैं।आसमान और जंगल की खूबसूरत फोटो के अलावा दीपिका ने भूटान के मंदिरों और मोनास्ट्री की वीडियो भी शेयर की है। सोशल मीडिया पर दीपिका ने अपनी सिर्फ दो तस्वीरे शेयर की हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^