दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम रखा 'दुआ'
02-Nov-2024 09:54 AM 5378
मुंबई, 02 नवंबर (संवाददाता) बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है।दीपिका और रणवीर के आंगन में 08 सितंबर को बेटी का आगमन हुआ।वहीं अब इस कपल ने अपनी बिटिया रानी की पहली तस्वीर शेयर कर दी है। तस्वीर में दीपिका-रणवीर की नन्ही परी शाइनी रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंहने अपनी बेटी के आने की खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। दीपिका और ऱणवीर के अनुसार उनकी बेटी ईश्वर द्वारा उनकी प्रार्थनाओं के जवाब में भेजा गया आशीर्वाद है। इसीलिए, दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है जिसका अर्थ है प्रार्थना या रिक्वेस्ट।रणवीर सिंह ने बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,दुआ पादुकोण सिंह। 'दुआ': जिसका मिनिंग है एक प्रेयर क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हुए हैं। दीपिका और रणवीर।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^