डीटीसी के 216 चालक, परिचालक बनाये गए सहायक यातायात निरीक्षक
03-Mar-2023 10:42 PM 2280
नयी दिल्ली, 03 मार्च (संवाददाता) दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के 216 चाकल और परिचालक को सहायक यातायात निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों के कल्याण को अत्यधिक महत्व दिया गया है। मैं सभी 216 चालकों और परिचालकों को सहायक यातायात निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पर बधाई देता हूं। मैं चाहता हूं कि इस नई भूमिका में वह नए उत्साह के साथ काम करें और शहर में बस संचालन को और सुचारू रूप से चलाने में मदद करें। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक बस यात्री वैध टिकट या बस पास के साथ यात्रा करना सुनिश्चित करे और जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उनकी इस टीम द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^