डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहिम को मिली पैरोल
20-Nov-2023 08:54 PM 7537
सिरसा,20 नवंबर (संवाददाता) हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहिम सिंह को 21 दिन की पैरोल मिल गई है। ये पैरोल डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना जी के अवतार माह के कार्यक्रम के दृष्टिगत मिलने से डेरा अनुयायी काफी खुश हैं। रोहतक प्रशासन ने उत्तरप्रदेश के बागपत प्रशासन को सूचना दे दी है। डेरा प्रमुख इस पैरोल के दौरान उत्तरप्रदेश के बरनावा स्थित आश्रम में रहेंगे। डेरा प्रमुख को करीब 30 महीने में आठवीं बार पैरोल मिली है। चार राज्यों में चुनाव के दृष्टितगत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिलने के पहले ही कय्यास लगाए जा रहे थे। गौरतलब है कि डेरा प्रमुख सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति,रणजीज हत्याकांड व साध्वी यौन शौषण मामले में सुनारिया जेल में बंद हैं। नवंबर महीना डेरा सच्चा सौदा के लिए बेहद खास है। इस महीने की कार्तिक मास की पूर्णिमा को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह मस्ताना जी महाराज ने अवतार धारण किया था। इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा आगामी 27 नवंबर को है। इस दिन डेरा सच्चा सौदा के सिरसा स्थित मुख्यालय में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें देश विदेश से बड़ी तादाद में डेरा अनुयायी भाग लेंगे। वहीं दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा का राजस्थान के श्री गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में काफी अनुयायी हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा प्रमुख को पैरोल मिलने को राजनीतिक दृष्टि से भी देखा जा रहा है। डेरा सच्चा सौदा की श्री गगानगर के बुधरवाली व मोडिया खेड़ा में भी शाखाएं हैं। हालांकि पिछले कुछ महिनों से डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग भंग है मगर उसके बावजूद डेरा प्रमुख की पैरोल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^