देश का ‘मूड’ भाजपा के खिलाफ : कांग्रेस
21-Dec-2023 09:33 PM 1553
नयी दिल्ली, 21 दिसम्बर (संवाददाता) कांग्रेस कार्य समिति का आकलन है कि देश में इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ माहौल है और इस माहौल को आम चुनाव 2024 में अपने पक्ष में करने के लिए पार्टी नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘पूरब से पश्चिम’ की यात्रा निकालेंगे। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति ने फौजदारी न्याय संबंधी तीन नई संहिताओं को संसद में पारित कराने के सरकार के तौर तरीके की भी आलोचना की और कहा कि मोदी सरकार में लोकतंत्र खतरे में है और संविधान के तहत नागरिकों को मिली आजादी पर हमला हो रहा है। बैठक में सभी सदस्यों ने कहा कि पूरे देश का मूड अब भाजपा के खिलाफ है और जनता के इस मूड को देखते हुए पार्टी को पूरा विश्वास है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^