देश के कई हिस्सों में छाया रहा बहुत घना कोहरा
10-Feb-2022 08:59 PM 2548
पुणे, 10 फरवरी (AGENCY) देश के कई राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तर हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण पश्चिम बिहार और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में गुरुवार सुबह बहुत घना कोहरा छाया रहा। जबकि पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण झारखंड, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र के कुछ स्थानों पर, राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, केरल, माहे, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ स्थानों पर, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, कोंकण, गोवा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, हरियाणा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी अवधि के दौरान दृशता करनाल में 25 मीटर दर्ज की गई। जबकि मंडी, सुंदरनगर, बरेली, रीवा और गया में 50, जयपुर और चित्तौड़गढ़ में 200; लुधियाना, पटियाला, पालम और सफदरजंग (नई दिल्ली), कोटा हवाई अड्डा, ग्वालियर, लखनऊ, वाराणसी, दार्जिलिंग और जमशेदपुर में 500 मीटर रही। गौरतरब है कि आगरा में दृश्यता शून्य रही । पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह साढ़े आठ बजे तक दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बारिश हुयी। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ और केरल में अलग अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^