देश के सैनिक त्याग और समर्पण के प्रतीक-बागडे
15-Apr-2025 12:21 AM 7995
जयपुर, 14 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा है कि सैनिक हमारे देश की सीमाओं के सजग प्रहरी ही नहीं हैं, वे त्याग और समर्पण के भी प्रतीक हैं और वे सीमाओं पर मां भारती के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करते हैं। श्री बागडे सोमवार को यहां दक्षिणी पश्चिमी कमांड के 21वें स्थापना दिवस समारोह में भाग ले रहे थे। उन्होंने इस दौरान इस कमांड द्वारा किए जा रहे देश की सुरक्षा के लिए सेन्य कार्यों की सराहना की। राज्यपाल कहा कि भारतीय सेना सात कमांडों में विभाजित है। उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, पूर्वी, मध्य, दक्षिण पश्चिमी और सेना प्रशिक्षण कमान। सभी कमांड की विशिष्ट ज़िम्मेदारियाँ और संचालन क्षेत्र हैं। इसीलिए भारत की इस सेना कमांड को सप्त शक्ति कमांड कहा जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^