28-Apr-2022 11:07 PM
4893
पुणे, 28 अप्रैल (AGENCY) पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों के कुछ हिस्सों सहित बिहार, झारखंड, पश्चिमी राजस्थान, ओडिशा, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहा।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
झारखंड में कई स्थानों पर, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
इसके साथ ही विदर्भ के अधिकांश स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, केरल, माहे, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर, तेलंगाना, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और देश के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।
वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सबसे अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
असम, मेघालय, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े।
अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में कई स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र में अलग-अलग स्थानों पर, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक और केरल में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ी।
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा।...////...