देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: योगी
20-Jul-2023 06:36 PM 4707
लखनऊ 20 जुलाई, (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मिशन रोजगार के तहत लोकभवन में आयोजित निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित कुल 700 नव नियुक्त अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसे ही पिछड़ा नहीं था। जगह-जगह बेईमान और भ्रष्ट लोगों को नमूनों के रूप में बैठा दिया गया था, जो पूरे उत्तर प्रदेश को खोखला बनाने में लगे हुए थे। भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार करने के लिए हमें तैयार रहना होगा। जातिवाद, भ्रष्टाचार और भेदभाव विकास के सबसे बड़े बाधक हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^