देश की सभी भाषाओं की विशेषता बनी रहनी चाहिए : आर्लेकर
10-Sep-2023 07:59 PM 3350
पटना 10 सितंबर (संवाददाता) बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कहा कि देश में अनेक भाषाएं हैं और उनकी विशेषता बनी रहनी चाहिए। श्री आर्लेकर ने रविवार को यहां आयोजित ‘आखर महोत्सव-बिहार’ कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि देश में अनेक भाषाएं हैं और उनकी विशेषता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र विशेष में ही कुछ दूरी पर भाषा बदल जाती है लेकिन इससे नये शब्दों के प्रयोग के चलते भाषा की समृद्धि ही होती है। राज्यपाल ने कहा कि हमें अपनी भाषा का प्रयोग करने में कोई हिचकिचाहट नही होनी चाहिए। अपनी भाषा में कामकाज होने पर सामान्य जन इसे आसानी से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में उन्होंने गोवा विधानसभा का कामकाज वहां की भाषा कोंकणी में शुरू कराया तथा कार्यवाही का सीधा प्रसारण होने के चलते आमजन इसे समझने लगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^