देश को आगे ले जाने में शेखावाटी का महत्वपूर्ण योगदान: मिश्र
19-Aug-2023 09:46 PM 1789
सीकर, 19 अगस्त (संवाददाता) राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान की वीरों की भूमि शेखावाटी अंचल का अपना एक विशिष्ट स्थान बताते हुए कहा है कि इसका देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है। श्री मिश्र शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के संविधान पार्क, विधि भवन, मुख्य द्वार एवं जलपान गृह का लोकार्पण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की वीर भूमि से देश की रक्षा करते हुए सर्वाधिक सैनिक शहीद हुए हैं। यह अंचल जिसने देश को अनेक ऐसे सपूत दिये हैं जिन्होंने व्यवसाय और उद्योग के क्षेत्र में भारत को बुलंदियों पर पहुंचाया है। इतना ही नहीं यह क्षेत्र धन कुबेरों के साथ सरस्वती की उपासना का भी एक प्रतिष्ठित केन्द्र रहा है जहां स्वतंत्रता के पश्चात से ही अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान स्थापित हुए और जिनसे निकले विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शेखावाटी क्षेत्र का नाम रोशन किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^