देश में चीनी का स्टॉक पर्याप्त, खुदरा कीमतों में स्थिरता: सरकार
04-Aug-2023 09:39 PM 8116
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (संवाददाता) भारत ने शुक्रवार को कहा कि देश में चीनी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और अंतराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद भारत में इसकी खुदरा कीमतों को स्थिर बनाये रखा गया है। उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि अप्रैल-मई 2023 में अंतराट्रीय बाजार में चीनी का भाव एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था लेकिन घरेलू कीमतों में लगभग 03 प्रतिशत की मामूली वृद्धि ही रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^