देश में नफरत की आग को हवा दे रही है भाजपा: अखिलेश
02-Aug-2023 07:13 PM 4485
लखनऊ 02 अगस्त (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पूरे देश में नफरत की आग फैला रही है। श्री यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक एजेण्डे के लिए सामाजिक सदभाव को बिगाड़ रही है। नफरत की आग फैलाना और समाज को बांटना ही भाजपा का मॉडल है। भाजपा शांति और विकास की दुश्मन है। उन्होने कहा कि मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे हैं। बरेली में दंगा कराने की साजिश हुई भाजपा सरकार दंगाइयों को शह देती है और कानून व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों को दंडित करती है। सपा अध्यक्ष ने हरियाणा वासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील है। उन्होंने कहा कि जनता किसी भी राजनीतिक साजिश और अफवाहों से सजग और सतर्क रहते हुए अपना भाईचारा बनाए रखें। हरियाणा की हिंसा मणिपुर के बाद डबल इंजन सरकार की नाकामी का एक और उदाहरण है। सरकार के रूप में भाजपा का इंजन फेल रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^