देश पिछले कुछ वर्षों से संकट का सामना कर रहा है: सिद्दारमैया
15-Aug-2023 11:04 PM 4760
बेंगलुरु, 15 अगस्त (संवाददाता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मंगलवार को कहा कि देश पिछले कुछ वर्षों से संकट का सामना कर रहा है समाज के कुछ वर्ग घृणा और हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें पराजित करने की आवश्यकता है क्योंकि इनका उद्देश्य नकारात्मकता उत्पन्न करना है। श्री सिद्दारमैया ने बेंगलुरु के फील्ड मार्शल मानेकशॉ परेड ग्राउंड में 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर यह टिप्पणी की। श्री सिद्दारमैया ने कहा कि अगर इनके प्रयासों को विफल नहीं किया गया तो एक सभ्य समाज के रूप में भारत बर्बाद हो जाएगा और देश का विकास केवल शांति और सद्भाव से ही सुनिश्चित किया जा सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^