देवगौड़ा ने कट्टरपंथियों के सिर मढ़ा हिजाब विवाद
07-Feb-2022 10:55 PM 1342
नयी दिल्ली, 07 फरवरी (AGENCY) पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक में हिजाब को लेकर छिड़े विवाद के लिए कर्नाटक के तटीय इलाकों के एक मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि राष्ट्रीय दलों ने चुनावी फायदे के लिए इस विवाद को तूल दिया है। श्री देवे गौड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ अगर मैं गलत नहीं हूं तो जिस व्यक्ति ने इस समस्या को जन्म दिया है वह कर्नाटक के तटीय इलाके के एक छोटे से दल से संबंध रखता है। हिजाब विवाद के बीज इस पार्टी से संबंध रखने वाले सज्जन ने बोए हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी चुनावों में फायदे के लिए इस मुद्दे को तूल दिया है। उन्हें लगता है कि यह उन्हें फायदा पहुंचाएगा, लेकिन यह राज्य के राजनीतिक माहौल को खराब करेगा।” श्री देवे गौड़ा ने कहा कि दोनों दलों को विवाद पर पुनर्विचार कर किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विवाद छात्राओं ने शुरू नहीं किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^