देवनानी का युवाओं का देश के लिए जीने का आह्वान
26-Jan-2024 09:39 PM 7221
जयपुर 26 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने युवाओं का देश के लिए जीने का आह्वान करते हुए कहा है कि उनके अपना लक्ष्य तय कर सही दिशा में आगे बढ़ने के साथ जनसेवा का संकल्प लेकर जीवन में काम करने पर ही गणतंत्र में भागीदारी की सार्थकता होगी। श्री देवनानी शुक्रवार को यहां सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा इतिहास को पढ़ें। जो गलत लग रहा हो उस पर शोध करें और उसका सही रूप जनता के सामने लाने का प्रयास करना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^