देवरिया में खड़े ट्रक में कार टकराई, दो की मौत, एक घायल
13-Apr-2024 06:24 PM 7324
देवरिया,13 अप्रैल(संवाददाता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में एक खड़े ट्रक में स्कार्पियो वाहन के टकराने से दो लोगों की मौत हो गई तथा इस हादसे में एक व्यक्ति घायल है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव ने शनिवार को यहां बताया कि मदनपुर क्षेत्र के ग्राम टढ़वा के पास शुक्रवार की देर रात एक खड़ी ट्रक में पीछे से स्कार्पियो वाहन टकरा जाने से उसमें बैठे तीन लोग मनोज, संजय और कृष्णा गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से दो लोगों संजय और कृष्ण की मौत हो गई। हादसे में घायल मनोज का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल और मृतक व्यक्ति रूद्रपुर कस्बे के निवासी बताये जा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^