डेविस कप के लिये लखनऊ पहुंची मोरक्को की टीम
09-Sep-2023 06:18 PM 6780
लखनऊ 09 सितंबर (संवाददाता) डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप-2 में 16 सितंबर से भारत के खिलाफ दो दिवसीय मुकाबले के लिये मोरक्को की टीम शनिवार को लखनऊ पहुंच गयी। टीम के कप्तान ताहिरी मेहदी के नेतृत्व में बेंचेट्रिट इलियट,ड्लिमी यासिन,मुंडीर एडम,अहौदा वालिद,लालामी लारौसी यूनुस का यहां गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। पंच सितारा होटल ताज में टीम का स्वागत तिलक लगा कर किया गया। टीम के साथ फिजियो रहरबल मोहम्मद, किनेसिथेरेप्यूट मिसे मारौने के अलावा नईम अहमद और ज़ेमरानी ज़कारिया भी आये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^