धामी कल पंतनगर में कृषि विज्ञान सम्मेलन में लेंगे भाग
21-Feb-2025 12:05 AM 6010
नैनीताल/रूद्रपुर, 20 फरवरी (संवाददाता) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर के पंतनगर दौरे पर आयेंगे और गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में शिरकत करेंगे। श्री धामी सुबह दिल्ली से सीधे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह पंतनगर विश्वविद्यालय जायेंगे। मुख्यमंत्री 11:00 बजे गांधी पार्क में आयोजित कृषि विज्ञान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। उसके बाद दोपहर में यहां से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^