धामी ने भू-धंसाव क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों संग की समीक्षा
07-Jan-2023 11:04 PM 2623
देहरादून, 07 जनवरी (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जोशीमठ भू-धंसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण एवं पीडितों से मुलकात के बाद वापस देहरादून पहुंचने पर सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन केन्द्र में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। श्री धामी ने निर्देश दिये कि जोशीमठ भू धंसाव से पीडित लोगों की मदद एवं राहत एवं बचाव के साथ विकास कार्यो के अनुश्रवण हेतु अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शासन स्तर पर तथा आयुक्त गढ़वाल की अध्यक्षता में स्थानीय स्तर पर समन्वय समिति का गठन तत्काल किया जाये। यह समिति क्षेत्र में किये जा रहे सभी कार्यों का निरन्तर अनुश्रवण करेगी ताकि पीडितों की हर सम्भव मदद तथा क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लायी जा सके। मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम और आयुक्त गढवाल मण्डल सुशील कुमार रविवार (कल) से जोशीमठ में कैम्प करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^