धामी ने दी रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि
02-Oct-2024 07:43 PM 1618
हरिद्वार/मुजफ्फरनगर 02 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुजफ़्फ़रनगर के रामपुर तिराहा गोलीकांड की 30वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड आंदोलन के इतिहास में दो अक्टूबर 1994 का दिन सदैव पीड़ादायक अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। तत्कालीन सरकार ने बर्बरता की सारी सीमाओं को तोड़ते हुए आंदोलनकारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया, यह उत्तराखंड के लोगों की आत्मा पर गहरा घाव है। उत्तराखंडवासियों की भावनाओं को कुचलने का यह घृणित प्रयास उस समय की सरकार के अहंकार और दमनकारी मानसिकता का परिणाम था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^