धामी ने मोदी को राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने का दिया निमंत्रण
06-Jan-2025 09:55 PM 8795
नयी दिल्ली, 06 जनवरी (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सोमवार को शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। श्री धामी ने इस दौरान श्री मोदी को चमोली के मलारी की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। उन्होंने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए राज्य की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया और राज्य में संचालित विकास कार्यों की उन्हें जानकारी दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^