धामी ने परिवहन विभाग व निगम के 122 अभ्यर्थियों को दिये नियुक्ति पत्र
04-Feb-2024 11:15 PM 2116
देहरादून, 04 फरवरी (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने शिविर कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में परिवहन निगम के अन्तर्गत, चालक एवं परिचालक पद के लिए 106 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इन अभ्यर्थियों को मृतक आश्रित के रूप में परिवहन विभाग में नियुक्ति दी गई है। श्री धामी ने इसके साथ ही परिवहन विभाग के अन्तर्गत चयनित 16 सहायक लेखाकारों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किये। साथ ही, प्रशिक्षण उपरान्त 16 महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^