धनखड़ का नहीं सहेंगे अपमान, भाजपा ने किया प्रदर्शन
21-Dec-2023 07:05 PM 7427
शिमला, 21 दिसंबर (संवाददाता) राष्ट्रीय राजधानी में संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने से नाराज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शिमला में विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा कार्यकताओं ने जिलाधीश और राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज ने कहा कि उप राष्ट्रपति देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद होता है। जिसका अपमान करना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि श्री धनखड़ किसान परिवार और जाट समाज से आते हैं। पहले भी इस तरह प्रधानमंत्री का अपमान किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^