धनखड़ कल दो दिन की यात्रा पर उत्तराखंड जायेंगे
25-Oct-2023 03:58 PM 2615
नयी दिल्ली 25 अक्टूबर (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरूवार को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में उनकी यह पहली यात्रा होगी।उनके साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी होंगी। श्री धनखड़ यात्रा के पहले दिन गंगोत्री जायेंगे और अगले दिन केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे। उपराष्ट्रपति वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^