धनखड़ ने दी दशहरा की शुभकामनायें
23-Oct-2023 04:39 PM 2608
नयी दिल्ली 23 अक्टूबर (संवाददाता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को पावन पर्व दशहरा की शुभकामनायें दी है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ ने दशहरा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम एक संदेश जारी किया है। श्री धनखड़ ने कहा, “पूरे भारत में बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाये जाने वाले त्यौहार दशहरे के शुभ अवसर पर अपने सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। कामना है कि यह त्यौहार सभी के लिए शांति, समृद्धि तथा सौहार्द लाए।” उन्होंने कहा कि दशहरा का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत, अनैतिकता पर नैतिकता की जीत का प्रतीक है। यह न्यायपरायणता में हमारे विश्वास को मजबूत करने एवं सत्य, करुणा और साहस जैसे गुणों को अपनाने और संजोने का एक अवसर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^