धनखड़ ने दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं
29-Aug-2023 06:07 PM 3084
नयी दिल्ली 29 अगस्त (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर श्री धनखड़ ने यहां जारी एक संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का उत्सव प्यार के उस खूबसूरत बंधन का प्रतीक है जो भाइयों और बहनों को बांधता है, और उन्हें आपसी विश्वास और अटूट प्रतिबद्धता में एक साथ रखता है। उन्होंने कहा,“रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर, मैं सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस रक्षा बंधन पर, आइए हम अपनी ‘नारी शक्ति’ के साथ खड़े होने का संकल्प लें क्योंकि वे भारत को और अधिक गौरव पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह त्योहार हमारे जीवन में खुशियां और खुशियां बढ़ाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^