धनखड़ ने दुर्गा पूजा की राष्ट्र को बधाई दी
21-Oct-2023 07:21 PM 2411
नयी दिल्ली 21 अक्टूबर (संवाददाता)उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्र को दुर्गा पूजा के शुभ त्योहार पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं । उपराष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर यहां शनिवार को जारी एक संदेश में कहा,“ पूरे देश में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार हमें मां दुर्गा की अदम्य भावना और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत जीत की याद दिलाता है।” उपराष्ट्रपति ने कहा,“ हम इस पवित्र अवसर के जीवंत उत्सव और सांस्कृतिक समृद्धि में डूब जाते हैं। श्री धनखड़ ने कहा, " आइए हम देवी मां से अटूट संकल्प के साथ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने और धार्मिकता के मार्ग पर एकजुट होने की प्रेरणा लें। माँ दुर्गा हम सभी को अच्छा स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^