धनखड़ ने महात्मा गांधी को दी पुष्पांजलि
02-Oct-2023 12:33 PM 6785
नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री धनखड़ सुबह राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किए। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “हमें महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मूल्यों को याद करना चाहिए, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राह दिखाई।‌ भारत की व्यापक प्रगति के लिए हमें उनकी आत्मनिर्भरता और विश्व बंधुत्व की भावना को बनाए रखने की शपथ लेनी चाहिए।” उप राष्ट्रपति ने गांधी जयंती के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा कि महात्मा गांधी के सत्याग्रह और अहिंसा के सिद्धांतों ने भारत की स्वतंत्रता के लिए औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष में मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। स्वतंत्रता और समानता के लिए उनके द्वारा किए गए निरंतर प्रयास न केवल भारत बल्कि पूरे वैश्विक समुदाय के लिए एक न्यायपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण समाज की स्थापना में प्रकाश स्तंभ की तरह हैं ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^