धनखड़ रविवार को हिसार में
07-Oct-2023 12:38 PM 1667
नयी दिल्ली 07 अक्टूबर (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को हरियाणा के हिसार जाएंगे और कृषि विकास मेले का उद्घाटन करेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय में शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री धनखड़ 08 अक्टूबर को हरियाणा के हिसार जाएंगे। श्री धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ भी होंगी। उपराष्ट्रपति, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के एक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति विश्वविद्यालय परिसर में हरियाणा सरकार के हरियाणा कृषि विकास मेले का उद्घाटन करेंगे। श्री धनखड़ इस दौरान विश्वविद्यालय के अध्यापकों और छात्रों से संवाद भी करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^