धर्माणी ने गडकरी से भेंट कर सड़क परियोजनाओं के बारे में की चर्चा
16-Mar-2025 09:40 PM 1466
शिमला, 16 मार्च (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग और लम्बित सड़क परियोजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। श्री धर्माणी ने प्रदेश में पर्यटन आधारित बुुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर विचार सांझा किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कनेक्विटी को सशक्त करने के लिए रोपवे आधारित परियोजनाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। बैठक में लुहणू से बेरी-दरोला तक पुल बनाने के मामले पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर राज्य में आर्थिक विकास और पर्यटन गतिविधियों को सशक्त करने के लिए आधारभूत संरचना और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। श्री धर्माणी ने प्रदेश में अब तक स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्गों और रोपवे निर्माण के उदार वित्त पोषण के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^