धर्मेन्द्र ने बेटे सन्नी देओल के साथ तस्वीर शेयर की
18-Mar-2022 12:51 PM 7244
मुंबई, 18 मार्च (AGENCY) बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र ने अपने बेटे सनी देओल के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिनों अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने बेटे सनी देओल के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह पहाड़ों के बीच अपने बेटे सनी देओल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में बाप-बेटे की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा है, 'सनी के साथ समय बिताते हुए बहुत खुश हूं। एक-दूसरे के साथ ऐसा मौका मुश्किल से मिलता है। धर्मेंद्र ने सनी देओल के साथ कई फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र इन दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आयेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^