धीमे ओवर रेट के लिए अक्षर पर लगा जुर्माना
14-Apr-2025 04:21 PM 5837
नयी दिल्ली 14 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ कल खेले गये मैच में धीमे ओवर रेट के कारण 12 लाख रूपयों का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत धीमे ओवर रेट का दोषी पाया गया। इसी के तहत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस बार से आईपीएल में इसके लिए मैच निलंबन का कोई नियम नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^