धोनी के संन्यास को लेकर फ्लेमिंग ने साधी चुप्पी
05-Apr-2025 11:39 PM 5615
चेन्नई, 5 अप्रैल (संवाददाता) महेन्द्र सिंह धोनी के आईपीएल से संभावित संन्यास को लेकर गर्म अटकलों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस मामले पर कुछ भी बयान देने से मना कर दिया है। दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में धोनी के सन्यास को लेकर पूछे गये सवाल पर फ्लेमिंग ने कहा “ अटकलों पर विराम लगाना मेरा काम नहीं है। मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं अभी भी उनके साथ काम करने का आनंद ले रहा हूं। वह अभी भी मजबूत हैं। मैं इन दिनों पूछता भी नहीं हूं। आप ही पूछते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^