दिल और दिमाग़ के अद्भुत समन्वय से सृजित होता है हस्तशिल्प: श्री मंगुभाई पटेल
12-Jan-2024 12:00 AM 779

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि हस्तशिल्प का सृजन दिल और दिमाग़ के अद्भुत समन्वय का परिणाम होता है। परी बाज़ार में देश भर के उत्कृष्ट कलाकारों के शिल्प के प्रदर्शन का अवसर देना सराहनीय है। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया कि स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन के लिए वोकल हो। श्री पटेल बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब के तत्वावधान में आयोजित परी बाज़ार के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गौहर महल परिसर में परी बाज़ार का शुभारम्भ किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^