दिल्ली और मिल्कीपुर की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया विजयोत्सव
08-Feb-2025 09:13 PM 8224
लखनऊ 08 फरवरी (संवाददाता) दिल्ली विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली प्रचंड जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय पर ‘विजयोत्सव‘ मनाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह की मौजूदगी में हुए विजयोत्सव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^