दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
03-Oct-2023 05:25 PM 7030
नयी दिल्ली 03 अक्टूबर (संवाददाता) दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गयी। भूकंप के झटके दोपहर 2.51 बजे महसूस किए गए जो करीब एक मिनट तक रहा। लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। उत्तराखंड और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र नेपाल में था जो जमीन से पांच किलामीटर की गहराई में स्थित था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^