दिल्ली कैबिनेट ने बस मार्शलों की तत्काल बहाली की उपराज्यपाल से सिफारिश की
13-Nov-2024 07:58 PM 5933
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (संवाददाता) दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से बस मार्शलों को तत्काल बहाल करने की आज सिफारिश की है। दिल्ली कैबिनेट का कहना है कि बस मार्शलों के लिए योजना बनाना सर्विसेज के साथ-साथ कानून-व्यवस्था का मसला है इसलिए उपराज्यपाल से बस मार्शलों के लिए योजना बनाने का अनुरोध किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने दिल्ली सरकार को लिखित में दिया है कि बस मार्शलों के लिए नीति बनाने का अधिकार केवल उपराज्यपाल के पास है। उपराज्यपाल को नीति बनाने में कई महीने या साल लग सकते हैं इसलिए दिल्ली कैबिनेट ने जो बस मार्शल जहां तैनात थे, वहीं पर तत्काल बहाल करने का आग्रह किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^