दिल्ली के 57 लाख लोगों को आयुष्मान भारत से वंचित किया केजरीवाल ने: नड्डा
28-Jan-2025 10:20 PM 2648
नयी दिल्ली 28 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के 57 लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित रखा है। श्री नड्डा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केवल दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकारों ने आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं किया है। इससे इन राज्यों के लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^