दिल्ली को 77 रन से रौंद चेन्नई शान से प्लेआफ में
20-May-2023 08:02 PM 8399
नई दिल्ली 20 मई (संवाददाता) महेन्द्र सिंह धाेनी की चतुर नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने शनिवार को यहां खेले गये अहम मुकाबले में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुये मेजबान दिल्ली को 77 रनो से रौंद कर प्लेआफ का टिकट हासिल किया। रुतुराज गायकवाड (79) और डेवान कॉनवे (87) के बीच 141 रन की साझीदारी की मदद से सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुये तीन विकेट पर 223 रन बनाये जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ चेन्नई 17 अंकों के साथ अंकतालिका में गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर काबिज हो चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^