22-Aug-2022 07:13 PM
4080
जयपुर, 22 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बढती मंहगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में चार सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश से बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
श्री डोटासरा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महारैली की तैयारियों के लिये प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक आज होटल क्लाकर््स् आमेर में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित राज्य मंत्रीमण्डल के सदस्यगण, बोर्ड.निगम के अध्यक्षगण एवं उपाध्यक्षगण, विधायकगण, विधायक प्रत्याशीगण, सांसदगण, सांसद प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वर्तमान.नितर्वमान जिलाध्यक्ष , पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के नितर्वमान प्रदेशाध्यक्ष शामिल हुए।...////...