दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
06-May-2022 11:00 PM 4645
नयी दिल्ली, 06 मई (AGENCY) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासियों पर शुक्रवार को मेघराज बेहरबान हुए और बारिश की बूंदों ने मौसम सुहाना बना दिया। यहां पर शुक्रवार की शाम हल्की बारिश हुयी, जिससे मौसम सुहावना हो गया और पिछले कुछ दिनों से तपती गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुसार, लोधी रोड में शाम साढ़े पांच बजे बजे तक 01.0 मिमी बारिश हुई, जबकि प्रीतमपुरा में 000.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा, "यहां पर शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 36 प्रतिशत दर्ज किया गया।" मौसम विभाग ने बताया कि यहां पर रविवार तक लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार यहां पर लू चलने का एक और दौर सोमवार से शुरू होने की संभावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^