दिल्ली में बस और कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत, नौ घायल
06-Jul-2023 08:39 PM 4527
नयी दिल्ली, 06 जुलाई (संवाददाता) दिल्ली में लोनी रोड फ्लाईओवर के पास गुरुवार को बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दोपहर 15.20 बजे दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में घायल 12 लोगों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^